लापता युवक का शव तालाब में मिला,हत्या का आरोप

पड़ोस में रहने वाले रेहान पर लगाए आरोप

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे अवैध खनन से बने तालाब में गुरूवार को उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पड़े- प्रतिबंधित नस्ल के विदेशी जानवरों की तस्करी में दो गिरफ्तार

सदरौना आलीशान सिटी निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विशाल कौशिक उम्र 24 वर्ष बीती मंगलवार की रात 10 बजे घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं वापस आने पर उसकी तलाश की गयी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फोन करने पर उसका नंबर स्विच आॅफ बता रहा था। मां ने बताया कि अनहोनी की आशंका के चलते बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

यह भी पड़े- अलीगंज का हनुमान मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन स्थल

गुरुवार की दोपहर मुन्नू खेड़ा के प्रधानमंत्री आवास योजना के निमार्णाधीन बिल्ड़िग के पीछे अवैध खनन से बने तालाब में उसका शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर छानबीन में जुट गई। वहीं मृतक की मां अनीता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत डूबने से नहीं बल्कि हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बीती मार्च 2023 में पड़ोस में रहने वाले रेहान ने घर पर आकर अभद्रता करते हुए मारपीट की थी।

यह भी पड़े- महाकुंभ में सजेगी टेंट सिटी, दो हजार बेड का इंतजाम

एक सप्ताह पूर्व रेहान ने की थी अभद्रता

जिसकी शिकायत थाने पर की गई थी। यहीं नहीं करीब एक सप्ताह पूर्व रेहान ने उससे अभद्रता की थी। जिस पर उसके बड़े भाई इमरान से शिकायत भी की गई थी। मृतक विशाल ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी की तलाश में था। जो 27 सितंबर को दुबई जा रहा था। मृतक के परिवार में छोटा भाई पुनीत कौशिक, बड़ी बहन शिल्पी व छोटी बहन मोना है। वही इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पारा श्रीकांत राय ने बताया युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी गुमशुदगी बुधवार को दर्ज की गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button