सूचना विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति

लखनऊ। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के एक उप निदेशक और सात सूचनाधिकारियों को शुक्रवार को प्रोन्नत कर दिया गया है। प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उप निदेशक दिनेश कुमार गुप्ता को संयुक्त निदेशक पद पर प्रोन्नति मिली है। जबकि सूचनाधिकारियों में प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रमोहन, प्रभात श्रीवास्तव, जितेन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्रमणि पांडेय, डा0 सीमा गुप्ता और सुनील कुमार कनौजिया को सहायक निदेशक पद पर प्रोन्नति दी गयी है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button