सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा रचित पुस्तक “मेरी मां” का विमोचन

माँ के उपर लिखी बेहतरीन पुस्तक है

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,बांदा शंकर सिंह द्वारा रचित पुस्तक “मेरी मां” का विमोचन किया।

यह भी पड़े-हेलमेट पहना कर दिलाई यातायात नियमों की शपथ

इस अवसर पर परिवहन मंत्री की माता तेतरी देवी जी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज के लिए प्रेरणा का काम करेगी।श्री सिंह ने मुझे बहुत पुस्तक भेंट की हैं लेकिन यह पुस्तक विशेष है। यह माँ के उपर लिखी बेहतरीन पुस्तक है। परिवहन मंत्री ने कहा कि माँ इस दुनिया में रहे या ना रहे, वह सदैव अपने पुत्र के साथ ही रहती है। जब भी व्यक्ति दुख में होता है, तो माँ को ही याद करता है। उन्होंने कहा कि माँ हमेशा अपने पुत्र के बारे में ही चिंता करती है, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में रहे।

यह भी पड़े-‘मिशन रोजगार’ में 125 प्रतिष्ठित कम्पनियां 40 हजार को देंगे रोजगार 

मां का सम्मान सभी को करना चाहिए

परिवहन मंत्री ने कहा कि बागवान मूवी का दृश्य याद आता है की कैसे एक मां चार-चार बच्चों को पाल लेती है, लेकिन चार-चार बच्चे एक माँ को नहीं पाल पाते। उन्होंने कहा कि हम सभी को माँ को नहीं भूलना चाहिए।परिवहन मंत्री ने कहा कि मां का सम्मान सभी को करना चाहिए। जो व्यक्ति मां का सम्मान करता है दुनिया की कोई ताकत उसे पराजित नहीं कर सकती।

यह भी पड़े-काकोरी में झोला छाप डॉक्टरों ने ली गर्भवती की जान 

हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं-जैसे शिवाजी। मां के आशीर्वाद से उन्होंने अपने कट्टर शत्रुओं को आसानी से पराजित किया। माँ के आशीर्वाद से बड़े से बड़े काम किए जा सकते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा अपनी माँ का सम्मान किया। अपना प्रत्येक काम वह माँ की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button