हज ऑनलाइन आवेदन फार्म  भरे जाने  की अन्तिम तिथि 20 दिसंबर

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज-2024 की घोषणा की गयी है जिसमें हज ऑनलाइन आवेदन फार्म दिनांक 04.12.2023 से भरे जाने व आवेदन की अन्तिम तिथि 20.12.2023 रखी गयी है। ऑनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in पर व मोबाइल एप “हज सुविधा” पर भरा जा सकेगा।

यह भी पड़े-इजरायली तकनीक से तैयार हाइटेक नर्सरी से किसानों को होगा बड़ा लाभ 

अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी द्वारा उ०प्र० सरकार की तरफ से सुविधार्थ, इच्छुक हज आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जिला स्तर पर हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित करने व हज-2024 के प्रोग्राम को जिले, कस्बे व गाँव के हर कोने तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु मुस्लिम संस्थाओं, धर्मगुरुओं को पत्र प्रेषित कर अनुरोध किया है।

यह भी पड़े-सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़ 

जिसमें नदवतुल उलेमा, दरगाह किछौछा शरीफ, देवबंद, दरगाह बरेली शरीफ, ईमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली, इमामे जुमा सैय्यद कल्बे जव्बाद नक़वी साहब, दरगाह सैय्यद वारिस अली शाह देवा शरीफ, मौलाना अब्दुल्लाह ओसामा काज़मी साहब जनरल सेक्रेटरी जमीअतुल उलमा, कानपुर, कारी उबैदुर रहमान नूरी मोहतमिम जामिया सैययद अहमद शहीद, कारी मोहम्मद सिद्दीकी साहब इमाम मस्जिद सुभानिया, मौलाना ज़हीर अनर काज़मी, मोहतमिम दारुल उलूम अल-इस्लामिया, बस्ती सम्मिलित हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button