यात्रियों का सामान चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। जीआरपी की टीम ने हरदोई रेलवे स्टेशन व ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चुराने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पड़े-जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल को यात्रियों को सौंपा  
पुलिस अधीक्षक रेलवे ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हरदोई वरुण कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 से जितेन्द्र निवासी रेलवेगंज थाना कोतवाली सदर जनपद हरदोई समेत अमित गुप्ता निवासी मंगलीपुरवा फाटक थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तोंने पूछताछ पर बताया कि हम लोग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान, नगदी व मोबाइल आदि की चोरी करते हैं। अधिकतर घटना रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में अन्जाम देते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button