जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल को यात्रियों को सौंपा

लखनऊ। जीआरपी सुल्तानपुर की टीम ने गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पड़े-जहरखुरानी कर साईबर अपराधियों को सामान बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक प्रथम संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जीआरपी सुल्तानपुर की टीम ने यात्रा के दौरान यात्रियों के खोये हुए मोबाइलों के संबंध में अभियान चला कर विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से 08 अदद मोबाइल फोनों को बरामद किया। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 85000 रुपये है। मोबाइल स्वामी को जीआरपी थाना सुल्तानपुर बुलाकर उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उनके खोए मोबाइल सुपुर्द किए गये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button