यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चारबाग स्टेशन पर चला संघन चेकिंग अभियान

लखनऊ। जीआरपी की टीम ने क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरन यात्रियों को भी जागरूक किया गया। 

यह भी पड़े-पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन 

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग के निर्देशन में आगामी गणतंत्र दिवस,अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का उद्घाटन,माघ मेला प्रयागराज सहित अन्य महत्त्वपूर्ण पर्वो के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विकास पाण्डे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चारबाग में प्रभारी निरीक्षक चारबाग संजय खरवार के साथ जीआरपी व आरपीएफ की पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड टीम व बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सहित अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

यह भी पड़े-यात्रियों का सामान चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने यात्रियों के सामान की जांच के साथ उन्हें लावारिस वस्तु के बारे में भी जागरूक करके बताया कि कोई भी लावारिस वस्तु न छूए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा कंट्रोल रूम 112 पर दें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button