एसीपी विकास पाण्डेय ने आगामी पर्व पर शान्ति बनाए रखने समेत साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली परिसर में सोमवार को एसीपी कृष्णा नगर विकास पाण्डेय ने आगामी पर्व 15 अगस्त, चेहल्लुम, जन्माष्टमी समेत साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कमेटी की बैठक आयोजित किया। 
 बैठक के दौरान एसीपी ने लोगों को आगामी पर्व  शान्ति पूर्वक पर्व मनाए जाने के लिए आग्रह कर साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और सीबीआई कभी भी किसी को कॉल कर ऑनलाइन गिरफ्तार नहीं करेंगी। अगर कोई ऐसा करता है तो तुरंत 1930 या 112 पर रिपोर्ट करें और ओटीपी और बैंक विवरण साझा न करें।
निवेश के बारे में पूरी जानकारी कर धोखाधड़ी से बचें व संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। इसलिए हमें साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूक रहने की जरूरत है।
बैठक में  कृष्णा कोतवाली प्रभारी पी के सिंह समेत सभी चौकी इंचार्ज संग आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, विवेक सक्सेना, राजीव शुक्ला, अरविंद यादव, सुग्रीव मौर्य, रजत शर्मा समेत स्थानीय सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button