पेड़ की डाल में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या

मौत के कारणों का पता नहीं चल सका

लखनऊ। नगराम के महानंद का पुरवा गांव निवासी युवक ने बीती रात गांव से बाहर बाग में लगे पेड़ की डाल में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस द्वारा छानबीन की गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है ।
थानाध्यक्ष नगराम के अनुसार मृतक के भाई की तहरीरी सूचना पर इस्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है । रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा । परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है ।
    नगराम के अनैया खरगा पुर का मजरा महानंद का पुरवा गांव निवासी हरीश कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसका छोटा भाई अनूप कुमार (23) शुक्रवार शाम घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया था । देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी । तलाश करते समय गांव से बाहर बाग में चिलवल (पेड़) की डाल में मफलर के फंदे के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला।

परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया

थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई हरीश कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर इस्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है । मृतक के पिता नन्हू की मौत कई साल पहले हो चुकी है परिवार में  बड़ा भाई हरीश कुमार छोटा भाई राहुल बहन काजल (14) व मां हैं ।अनूप की मौत की खबर सुनकर भाइयों सहित विधवा मां व छोटी बहन का रो रो कर बुरा हाल था । उनके बिलख बिलख कर रोने से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button