रेल संचालन में अमूल्य योगदान देने पर दो कर्मचारी सम्मानित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया एवं वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/फ्रेट राहुल पाण्डेय की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 02 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियांे में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा,लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।
यह भी पड़े-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा,आठ परएफआईआर
उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में रोहित दीक्षित/सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि/गोण्डा तथा मुजफ्फर आलम अंसारी/टेक्नीशियन-।।।/ लखनऊ जं0 उपस्थित थे। इस अवसर पर संरक्षा सलाहकार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button