समुद्री सुरक्षा को विस्तार देने के लिए भारत-नीदरलैंड्स मिलकर करेंगे काम

  • रक्षा मंत्री और नीदरलैंड्स के रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में वार्ता के दौरान द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की
  • नीदरलैंड्स के मूल उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है: श्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 फरवरी नई दिल्ली में नीदरलैंड्स की रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से समुद्री एवं औद्योगिक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ती सहभागिता का उल्लेख किया और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपार इच्छा व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि नीदरलैंड्स के मूल उपकरण निर्माताओं को भारतीय विक्रेताओं को अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता। भारत ने एक जीवंत नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है। दोनों देश कौशल, प्रौद्योगिकी और पैमाने में भारतीय एवं डच साझेदारी को देखते हुए रक्षा उद्योगों व सेमी-कंडक्टर तथा स्वच्छ ऊर्जा के उच्च-तकनीकी क्षेत्रों के बीच अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सहमत हुए। नीदरलैंड्स की रक्षा मंत्री नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में भाग ले रही हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button