डीजी कारागार एस एन साबत ने जाना जिला कारागार फतेहपुर का हाल

लखनऊ। डीजी कारागार एस एन साबत ने शुक्रवार को जिला कारागार फतेहपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने मुलाकाती प्रतीक्षालय तथा जन सुविधाओं को चेक किया गया। उनके द्वारा सीसीटीवी सिस्टम, सुरक्षा उपकरण, पाकशाला में बन रहा भोजन, महिला बैरक, पुरुष बैरकें, पाठशाला आंगनवाड़ी केन्द्र,अस्पताल तथा वीसी सिस्टम चेक किया गया।

फिर डीजी कारागार ने  कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बंदियों को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” में प्रतिभाग करने वाले बंदी को NCERT से प्राप्त प्रमाण पत्र भी उनके द्वारा दिया गया।

कारागार की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रत्येक स्तर पर कठोर तलाशी कराने के विशेष निर्देश दिए गये। निरीक्षण संतोषजनक रहा। निरीक्षण के दौरान डीएम श्रीमती सी.इंदुमति तथा पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button