औचक जांच में मिले दो अवैध वेंडर

लखनऊ। अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध चलाये गये औचक जांच अभियान में दो लोगो को वाणिज्य विभाग व रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया की अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है | इसी क्रम में मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम एवं रेल सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से एक औचक जांच का आयोजन किया गया|

जांच के दौरान टीम ने  22 व 23 मार्च को पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस से सघन जांच की दौरान दो  वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से बिना किसी वैध प्राधिकार पत्र के पानी की बोतलें निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा रेवड़ी बेचते हुए पकड़ा गया I

पूछताछ करने इन दोनों व्यक्तियों के पास से खाने पीने का सामान गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर बेचने सम्बन्धी कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | इनके पास से पाए गए सामान 65 बोतल लोकल ब्रांड पानी एवं एक बैग रेवड़ी सहित अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया |

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button