अमीरूद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी कैसरबाग की शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन

लखनऊ।   मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में अमीरूद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी कैसरबाग लखनऊ की शासकीय निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित आय व्यय और पुस्तकालय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति बोनस, अवकाश नकदीकरण एवं चिकित्सा सुविधा की अनुमन्यता से प्रदान कराये जाने हेतु शासन को अनुस्मारक पत्र प्रेषित करने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी और पुस्तकालयों में रिक्त पदो पर नियुक्ति के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया ।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि खाली पदों के सापेक्ष विज्ञापन निकालकर भर्ती प्रक्रिया सम्पूर्ण करायें। पुस्तकालय में रू0- 5000 प्रति माह मानदेय पर कार्यरत सफाई कर्मी का मानदेय बढ़ाये जाने पर विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय में सफाई कर्मी दिसम्बर 2006 से कार्य कर रहा है। जिसे दिनांक 25 जुलाई 2016 को सम्पन्न बोर्ड की बैठक के निर्णयानुसार रू0 5000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। जो वर्तमान मंहगायी को देखते हुए कम है।
इस अवसर पर उदय भानु त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, डॉ0 परवीस प्रकाश असीस्टेन्ट लाइब्रेरीयन सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button