रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार 54 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

 लखनऊ। सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मण्डल अरुण कुमार भारती ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग में आज शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए लगातार हो रही भारी वर्षा में पूर्व निर्धारित रोजगार मेले का आयोजन किया गया।  इस रोजगार मेले में 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 105 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 02 कम्पनियों ने 54 प्रतिभागियों का चयन किया गया अन्य 03 कम्पनियों के चयन परिणाम शेष हैं।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय  द्वारा रोजगार मेला लगाकर बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में इस तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे जिससे कि बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सके। कार्यक्रम में शशि तिवारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी लखनऊ एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button