बीएनके हास्पिटल में वूमेन वेलनेस स्टूडियो “प्राण” का शुभारंभ

लखनऊ। बीएनके ग्रुप द्वारा निरालानगर स्थित बीएनके हास्पिटल में रविवार को वूमेन वेलनेस स्टूडियो “प्राण” का शुभारंभ हुआ। वेलनेस स्टूडियो में युवतियों व महिलाओं को एक छत के नीचे सभी स्वास्थ सुविधाओ के साथ मनोचिकित्सक की भी सलाह मिलेगी। मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया व विशिष्ट अतिथि लविवि की प्रो निशि पाण्डेय ने संयुक्त रूप से प्रदेश के पहले वूमेन वेलनेस स्टूडियो को उद्घाटन किया।
महापौर ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है, क्योकि उनपर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है। युवतियों और महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से स्वस्थ रहें इसके लिए उनको स्वयं सजग रहना होगा। महापौर ने बीएनके ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। महापौर ने नगर निगम की महिला कर्मियों के लिए जागरूकता शिविर लगवाने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक ऋतु धवन ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति हमेशा से ही लापरवाह रही हैं। जानकारी के अभाव में वे कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। बीमारी की आखिरी स्टेज पर उन्हें अपने रोग के बारे में पता चलता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। अगर समय से बीमारी का पता चल जाये तो उसका इलाज संभव हो जाता है।
इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के बीच जागरूकता लाने के लिए संस्था ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर लगाएगी और उन्हें जागरूक करेगी। साथ ही महिला कालेज, महाविद्यालय में भी जाकर संस्था छात्राओं को जागरूक करेगी और आवश्यता पड़ने पर वेलनेस स्टूडियो में बुलाया जाएगा।
ऋतु धवन ने बताया कि वेलनेस स्टूडियो में आने वाले युवतियों व महिलाओं को जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की भी सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टूडियो में बहुत ही रियायत मूल्य पर चिकित्सकीय सलाह व सभी जांच उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर डॉ अश्मिना रेखी खालसा, डॉ मेराज सिद्दीकी व प्रवेश सक्सेना मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button