महिला सशक्तिकरण के लिए गांवों में चौपाल का आयोजन

अशोक सिंह

लखनऊ। महिला सशक्तिकरण के लिए  गांवों में चौपाल का आयोजन कर  महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। वही गांव में फैले नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की गई।
रविवार के दिन नगराम के ग्राम पंचायत गढ़ा के मजरा अमजादपुर में नगराम पुलिस द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक शमीम खान द्वारा आए हुए आगंतुक महिला पुरुषों को संबोधित किया गया।
ग्राम चौपाल में  थाना प्रभारी द्वारा बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने में महिलाओं  को आगे का आह्वान किया । दारू एक अभिशाप है जिस घर के मुखिया दारु का सेवन करते हैं उस घर में कभी खुशहाली नहीं आ सकती है रोज लड़ाई झगड़े होते रहते हैं इसकी रोकथाम करना आवश्यक है गांव के प्रधान सुनील कुमार पटेल ने बताया कि शराब जैसी बुराई को खत्म करना जरूरी है इससे कई परिवार आर्थिक तंगी की ओर जा कर तबाह होते जा रहे हैं।
इस मौके पर उप निरीक्षक ओम प्रवेश दुबे, सिपाही आकाश व महिला कांस्टेबल मोनिका व  सोनम समेत काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।  थाना क्षेत्र के करोरा सलेमपुर अचाका जैसे गांवों में भी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button