मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल की सुरक्षा सेमिनार में सम्मिलित होकर बैरक का किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल स्थित रेलवे सुरक्षा बल की वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रिज़र्व लाइन, कम्पनी न. 38 में सुरक्षा पर आधारित सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सम्मिलित होने के लिए मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा का बटालियन में आगमन हुआ।

यह भी पड़े-नमो ड्रोन दीदी योजना से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी में इजाफा 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया की इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके साथ सुरक्षा संबंधी अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों एवं बिंदुओं पर चर्चा और विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी के साथ पारस्परिक संवाद करते हुए रेलवे के सुरक्षा विभाग को रेलसेवा का आधार केंद्र की संज्ञा दी तथा सुरक्षा सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मी को सजग,निर्भीक एवं सतर्क रहते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।

यह भी पड़े-लेखपाल बनते ही पत्नी ने कारपेंटर पति का छोड़ा साथ 

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने बैरक का गहनता से निरीक्षण किया तथा वहां की कार्यपद्धति तथा कर्मचारियों हेतु
उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा इनमें निरंतर वृद्धि करते रहने की बात कही। आज के इस आयोजन में
मंडल के सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष तथा सुरक्षा बल के कर्मचारियों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button