प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में दो करोड़ आवास होंगे आवंटित

लखनऊ। गरीब कल्याण व समग्र विकास पर केंद्रित केन्द्रीय बजट में ग्रामीण विकास व ग्रामोन्मुखी योजनाओं के लिए सरकार का खजाना खोला गया है। बजट में देश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में दो करोड़ आवास आवंटित  करने का प्राविधान किया गया है।

यह भी पड़े –बजट में विपक्ष शासित राज्यों के साथ ‘भेदभाव’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि इसमें उत्तर प्रदेश में पहले से चिन्हित 60 हजार से अधिक पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जायेंगे, उसके बाद भी सर्वे कराया जायेगा, सर्वे के आधार पर जो पात्र पाये जायेंगे, उन्हें आवास आवंटित कराने की व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पड़े –केंद्रीय खेल बजट : खेलो इंडिया को 900 करोड़, पिछले साल की तुलना में 20 करोड़ की वृद्धि 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यूपी के लिए 2020 करोड़ रूपए की धनराशि प्राविधानित की गयी है। केन्द्रीय बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथे चरण का शुभारम्भ किये जाने का ऐलान किया गया है, जिसमें 25000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसम के अनुकूल सड़कें प्रदान की जायेगीं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button