अपने-अपने ट्रेड के समूह बनाकर उद्योग लगाए व्यापारी

विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए

लखनऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी  से इन्वेस्टर्स समिट के परिपेक्ष में व्यापारियों की भी सहभागिता कराए जाने की बात कही।जिलाधिकारी ने व्यापारियों को भी समूह बनाकर अपने ट्रेड से संबंधित उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित किया तथा व्यापार बढ़ाने के गुर सिखाए एवं उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा जिला प्रशासन व्यापारियों की हर संभव मदद करेगा तथा सब लोग मिलकर लखनऊ को आगे बढ़ा सकेंगे।उन्होंने कहा की लोग बैंकों में अपने द्वारा जमा किए गए धन के अनुपात में ऋण कम लेते हैं, व्यापारियों को ऋण लेने हेतु, अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा लखनऊ में उद्योग की अनेक संभावनाएं हैं तथा सरकार की अनेकों नीतियां हैं जिसका व्यापारी लाभ उठा सकते हैं।

बाजारों की समस्याओं को उठाया

महामंत्री मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने भूतनाथ मार्केट में पुनः अवैध अस्थाई अतिक्रमण होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त बैठक में खजाना मार्केट आशियाना में नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन  की पुनः समीक्षा करते हुए वेल्डिंग जोन  को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात समेत अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम वाहनों में शराब पीने की शिकायत की, जिसका जिलाधिकारी ने डीसीपी मध्य  अपर्णा रजत कौशिक को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

पब्लिक टॉयलेट की मांग

बैठक में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी ब्रह्म प्रकाश अवस्थी एवं राजू रस्तोगी ने कपूरथला में व्यापारियों के लिए पब्लिक टॉयलेट के साथ गूंगे नवाब पार्क, प्रताप मार्केट अमीनाबाद के आसपास की खराब सड़कों को सही कराने की मांग की।
गौरी बाजार सरोजिनी नगर में नाले की सफाई ना होने के कारण जलभराव की समस्या तथा निराला नगर में विवेकानंद रोड पर महिंद्रा वर्कशॉप के सामने नाले से हटाए गए पत्थरों को लगाने की मांग की।

ये शामिल हुए 

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ,श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लालबाग लवलेन मार्केट के पदाधिकारी गौस अहमद सहित नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक, अपर नगर आयुक्त अभय पांडे मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button