साइबेरियन जोड़े ने राधा कृष्ण मंदिर में हिन्दू विधि विधान से रचाई शादी 

लखनऊ। सरोजनी नगर के गौरी बिजनौर रोड स्थित एसकेवाई पब्लिक स्कूल परिसर में निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में साइबेरिया के एक जोड़े ने वैदिक रीति रिवाज के तहत अपनी शादी रचाई।
सरोजनी नगर के गौरी बिजनौर रोड स्थित एसकेवाई पब्लिक स्कूल परिसर में निर्मित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में प्रति वर्ष यहां जन्माष्टमी के अवसर पर स्कैन संस्था से जुड़े कई देशों के कृष्ण भक्त गण स्वामी मुरली कृष्ण के नेतृत्व में आते हैं।इस वर्ष भी 21अगस्त को यहां आए थे। जो 4सितंबर तक रुकेंगे ।इस कार्यक्रम में 80 लोग और 40 परिवार आए हैं। जिनमे 50 लोग विदेशी है ।जिसमे रूस,इटली ,अमेरिका व साइबेरिया सहित कई अन्य देशों के लोग शामिल है ।
बीती 26 अगस्त को कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी शिरकत की थी और मंदिर परिसर में आए सभी भक्तो से मिले थे।इस अवसर पर श्री यादव राधा कृष्ण मंदिर में आरती की और उनके दर्शन भी किए । मंदिर में रविवार को प्रातः 8 बजे इसी परपेक्ष्य में साइबेरिया एक लड़की और लड़के के जोड़े में एलेक जेंडा एवम सादिया ने वैदिक रूप से शादी रचाई । जिनका कन्या दान मंदिर के मुख्य पुजारी एवम पूर्व विधायक सरोजनी नगर श्याम  किशोर यादव अपनी पत्नी के साथ किया ।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम राधा कृष्ण  भक्त भी उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button