एंबुलेंस कर्मियों ने महिला से छेड़छाड़ कर बीमार पति को सड़क पर फेंका, मौत 

जेवरात समेत नगदी भी लूटी 
लखनऊ। पतिकी बीमारी से दुखी महिला पर उस समय कहर टूट पड़ा। जब घर जाते समय एंबुलेंस में तैनात कर्मियों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर उसके जेवरात समेत नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे पति समेत सड़क पर फेंक दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस उसके पति को अस्पताल ले गई। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार दुबेने बताया की सिद्धार्थनगर जनपद के थाना भाषी की रहने वाली महिला के अनुसार उसके पति का इलाज गाजीपुर थाना क्षेत्र में बने इंपीरिया न्यूरो हॉस्पटल चल रहा था। जहां से महिला किसी कारणवश अपने पति को एंबुलेंस से अपने गृह जनपद ले जा रही थी। रास्ते में बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में हैवानियत पर उतरे एम्बुलेंस कर्मियों ने रास्ते में महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर एंबुलेंस कर्मियोंने उसके देवराज समय रुपए लूट लिए। यही नहीं एंबुलेंस कर्मियों ने उसे धक्का देकर नीचे फेंक दिया। उसके पति को भी ऑक्सीजन से हटाकर सड़क पर फेंक दिया। यह देख लोगों ने डायलॉग 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोरखपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने गाजीपुर थान में आरोपी एंबुलेंस गर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button