एसटीएफ ने चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार से मादक पदार्थ की तस्करी करके कानपुर व उसके आस-पास के विभिन्न जनपदों में लाकर बेंचा जा रहा है।

इस धंधे मे लिप्त दो आरोपी जनपद कानपुर के थाना बिल्हौर में मकनपुर तिराहा के पास आने वाले है। जिस पर घेराबंदी करके दिलीप कुमार निवासी ग्राम तेलुहा, थाना नौतनखास, जनपद बेतिया, बिहार समेत राजा मसूदी निवासी सरदार पटेल नगर, बिल्हौर जनपद कानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से करीब 45 लाख रुपये की कीमत की 8.5 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद की गयी है।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button