पालीटेक्निक संस्थाओं में  ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 15 मई

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश में स्थित विभिन्न राजकीय / अनुदानित / पीपीपी/ निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम ग्रुपों में प्रवेश हेतु वर्ष 2023 की आनलाइन / सीबीटी प्रवेश परीक्षायें  01 जून से 05 जून तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित कराई जा रही है। वर्तमान में एनआईसी के पोर्टल  https://jeecup.admissions.nic.in पर आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अन्तिम तिथि 01 मई निर्धारित थी।
सचिव राम रतन ने बताया कि व्यापक लोकहित में आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 01 मई से बढ़ाते हुए 15 मई निर्धारित की गई है। निर्धारित अन्तिम तिथि के पश्चात आनलाइन आवेदन करना सम्भव नहीं होगा। प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित जानकारियाँ परिषद की वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button