लाइनमैन की मौत पर शव रखकर एक्ससीएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

खम्भे पर बिजली सही करने के दौरान हुआ था गंभीर रूप से घायल,इलाज के अभाव में हुई मौत

लखनऊ। आलमबाग में मोहान रोड स्थित फतेहगंज उपकेन्द्र में सात माह पूर्व सप्लाई लाईट बनाते समय अचानक शटडाउन चालू होने के कारण निजी कंपनी द्वारा नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था।
जिसका कई निजी अस्पतालों समेत ट्रामा में परिजनों ने इलाज कराया था। लेकिन पैसे के अभाव में ठीक तरह से इलाज न हो सका और घर पर ही शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों रिश्तेदारों एवं स्थानीय लोगो ने मृतक का शव लेकर मुआवजा,नौकरी व बच्चो की शिक्षा की मांग लेकर कृष्णा नगर इन्द्रलोक फेज 2 कार्यालय पर शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। बिजली विभाग के एक्ससीएन के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और मृतक का अंतिम संस्कार किया।

यह भी पड़े- धन उगाही के आरोप में अवर अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

लाइनमैन के रूप में कार्यरत था

मूलरूप से निरौना काकोरी लखनऊ निवासी सूरज (35 ) पुत्र कल्लू वर्ल्ड क्लास कंपनी द्वारा सरोसा भरोसा उपकेन्द्र पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। बीती 27 फरवरी को ट्रांसफार्मर पर काम करते समय अचानक से बिजली विभाग की लापरवाही के कारण विधुत आपूर्ति चालू हो गई। जिससे करेंट की चपेट में आ जाने से सूरज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। खम्बे से गिर कर उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।

पैसो का अभाव

आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए ट्रामा में भर्ती कराया था। कुछ दिनों बाद परिजन चोटिल को लेकर घर चले आये और अपने सुविधा एवं खर्चो के हिसाब से निजी अस्पतालों से इलाज करा रहे थे,लेकिन पैसो के अभाव में ठीक तरह से इलाज न हो पाने के कारण शनिवार सुबह करीब सात बजे उसकी की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ो स्थानीय लोगो की संख्या में शनिवार की शाम करीब चार बजे कृष्णा नगर क्षेत्र के इन्द्रलोक फेज 2 एक्ससीएन कार्यालय का घेराव कर दिया।

एक्ससीएन का आश्वासन

मृतक का शव रख मुआवजा,नौकरी एवं बच्चो की शिक्षा की मांग करने लगे| परिजनों के मुताबिक मृतक के परिवार में पत्नी रेनू दो पुत्रियाँ सुनैना,नैना एवं दो बेटे कार्तिक व ध्रुव है।  जिनका अब गुजर बसर कैसे होगा| करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के बाद एक्ससीएन शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने कंपनी से वार्ता के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता एवं एक की नौकरी का आश्वासन देकर प्रदर्शन को ख़त्म कराया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button