मंडल रेल प्रबंधक ने वाराणसी स्टेशन का निरीक्षण किया

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक ने वाराणसी (कैंट) स्टेशन का निरीक्षण कर प्रगतिशील कार्यों सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन वाराणसी की आध्यात्मिक एवं पौराणिकमहत्ता के कारण प्रतिदिन इस स्टेशन पर विभिन्न गाड़ियों द्वारा असंख्य यात्रियों व श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों का आवागमन होता है I

स्टेशन का होगा कायाकल्प

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया की यात्रियों को उच्चकोटि की यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा सुगम,संरक्षित और सुरक्षित यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए इस स्टेशन का कायाकल्प करते हुए अनेक प्रकार के विकास कार्य एवं रेल परियोजनाएं वर्तमान समय में प्रगति पर हैं I

कार्य प्रगति की जानकारी

इन समस्त विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा का मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी कैंट स्टेशन का  निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने अवलोकन करते हुए न्यू सीडीओ कॉम्प्लेक्स, द्वितीय प्रवेश द्वार एवं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निर्माणाधीन रिले रूम व न्यू पॉवर केबिन के
कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

ल परिचालन की प्रतिबद्धता पर विशेष बल

स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के समस्त मानकों के साथ पूरा करने की बात कही I

इसके अतिरिक्त उन्होंने संरक्षा संबंधी कार्यालयों पर पहुंचकर वहाँ की कार्यप्रणाली से अवगत होते हुए समयबद्ध एवं संरक्षित रेल परिचालन की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया I उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में अपर मंडल रेल ,लखनऊ वीरेन्द्र सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी लालजी चौधरी समेत अन्य शाखा अधिकारी व स्टेशन निदेशक श्री गौरव दीक्षित उपस्थित रहे |

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button