ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (भाषा विवि) के फॉर्मेसी में एडमिशन के लिए करे आवदेन

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग में एडमिशन का अवसर दिया गया है। सत्र 2024-25 में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के भेषजी संकाय (Faculty of Pharmacy) की शेष सीटों पर दाखिले अब कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट (सीयूईटी-2024) अथवा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर लिए जायेंगे।

यह भी पड़े-सिंथेटिक दूध पर रोकथाम को लेकर चलेगा प्रभावी अभियान 

अभी तक इसमें प्रवेश एकेटीयू की काउंसिलिंग से लिए जाने थे। प्रवेश समन्वयक प्रो0 एहतेशाम अहमद ने बताया कि  प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसमें यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल https://kmcluadm.samarth.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। ई0डब्ल्यू0एस एवं लेटरल एंट्री के लिए भी आवेदन 15 सितम्बर तक किये जा सकते है। प्रवेश प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button