गिरिजेश कुमार पटेल बने अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

लखनऊ। भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश महासचिव गिरिजेश कुमार पटेल को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपना दल ‘एस’ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। इस दौरान गिरिजेश पटेल नें केंद्रीय राज्यमंत्री का आभर व्यक्त करते हुये कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पार्टी के हित में कार्य करते हुये निभायेगें।
भारतीय कुर्मी महासभा लखनऊ महानगर की ओर से जिला अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने गिरिजेश पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि जिस प्रकार भारतीय कुर्मी महासभा आपके निर्देशन में काम करते हुए समाज को एक नई दिशा और दशा देने का काम कर रहा है। ऐसे ही अपना दल एस को भी आगे ले जाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेंगी ।
शुभकामना देने वालों में भारतीय कुर्मी महासभा लखनऊ के जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरिकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा प्रियांशु पटेल, जिला महासचिव विकास पटेल, जिला सचिव आदेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिव मूर्ति वर्मा, जिला सचिव अभय वर्मा, जिला संगठन सचिव शारदा प्रसाद पटेल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज वर्मा, जिला सचिव शक्ति पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मनीष वर्मा ,जिला सचिव युवा दिवाकर पटेल आदि समस्त पदाधिकारि शामिल रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button