प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक ने की मुलाकात

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा के 46वें इण्डक्शन प्रशिक्षण कोर्स के 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों द्वारा शिष्टाचार भेंट की।  
प्रशिक्षु आईपीएस महाराष्ट्र, गुजरात व आन्धप्रदेश कैडर के हैं। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित नियन्त्रण कक्ष, तकनीकी सेवाएं, फायर सर्विस मुख्यालय के साथ-साथ सोशल मीडिया सेन्टर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर 24ग्7 मॉनीटरिंग किये जाने तथा सोशल मीडिया सेन्टर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रूल्स एण्ड मैनुवल, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button