
लखनऊ। थाना गौतमपल्ली पुलिस टीम ने फरार चल रहे अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया की थाने पर पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त दिनेश कुमार निवासी- ५ए/एमआरए विहार थाना कैंण्ट जो वर्त्तमान में आवास विकास कॉलोनी के सामने बने रेलवे सर्वेन्ट क्वाटर निकट रेल लाइन थाना गौतमपल्ली में रह रहा था, उसे चारबाग रेलवे स्टेशन गेट स्थित लोको चौकी के सामने सड़क के दूसरी तरफ चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया । जिसके पास से नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रमेश चन्द्र पाण्डेय,इंद्रजीत सिंह,का0 गोविन्दा,विकास,काजल सिंह





