लेडी सिंघम ने ड्राइवर एवं पैसेंजर को जमकर मारे थप्पड़

लखनऊ।आशियाना थाना क्षेत्र स्थित पकरी पुल मार्ग पर शनिवार दोपहर एक स्कूटी पर बैठी महिला की स्कूटी बीच सड़क पर एक ओल कार में पीछे से घुस गई। जिससे आग बबूला हो स्कूटी सवार लेडी सिंघम ने ओला ड्राइवर एवं बीच बचाव कर रहे पैसेंजर पर की थप्पड़ो की बौछार कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आशियाना थाना पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बहादुर नगर जनपद कानपुर नगर निवासी सुनील शर्मा शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपनी टैक्सी से मानस नगर निवासी पैसेंजर सिद्धार्थ द्विवेदी को लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क जा रहा था। पकरी पुल मार्ग के पास पीछे आ रही स्कूटी जिसे एक किशोरी चला रही थी और पीछे उसकी माँ बैठी थी। टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे महिला ने स्कूटी टैक्सी के आगे खड़ी कर ड्राइवर को टैक्सी के बाहर निकाल पिटाई करने लगी।
यह देख टैक्सी में बैठा पैसेंजर बीच बचाव में कूदा तो महिला ने उसकी भी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव कर शांत कराया।
टैक्सी ड्राइवर ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के अनुसार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृन्दावन की रहने वाली स्कूटी सवार महिला मंजू सिंह अपनी 14 वर्षीय किशोरी पुत्री को स्कूल से लेकर घर जा रही थी उस दौरान उसकी स्कूटी ओलाकार के पीछे थाना क्षेत्र स्थित पकरी पुल के पास पीछे से घुस गई। वहीं स्कूटी सवार महिला ने ओला कार चालक पर भी अभद्रता का आरोप लगा लिखित शिकायत की है। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button