स्वाती सिंह ग्राहकों के खाते से धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपये बैंक से निकाले

लखनऊ । गोमतीनगर के उजरियांव स्थित इंडियन बैंक में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक स्वती सिंह को गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वती सिंह Swati Singh के खिलाफ 17 फरवरी को मुख्य प्रबंधक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश करने का मुकदमा गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया था। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक 17 फरवरी को इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा ने वरिष्ठ प्रबंधक Swati Singh के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। स्वाती सिंह पर आरोप लगा था कि उन्होंने बैंक के कई ग्राहकों के खाते से धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपये निकाले थे।

वरिष्ठ प्रबंधक स्वाती सिंह Swati Singh के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज

लोगों के खाते से रुपये निकालने के लिए स्वाती सिंह ने ग्राहकों से विड्राल फार्म पर साइन करा लिया था और फिर विड्राल फार्म का प्रयोग करते हुए रुपये की निकासी की गई। इतना ही नहीं उन्होंने फर्जी ढंग से 15 लाख रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट भी जारी किया था। इस मामले में बैंक की तरफ से विस्तृत जांच की गई तो  Swati Singh पर लगे आरोप सही मिले। इसके बाद स्वाती सिंह को निलंबित कर दिया गया। एडीसीपी ने बताया कि सोमवार को स्वाती सिंह को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्वती सिंह आलमबाग के कृष्णापल्ली इलाके की रहने वाली हैं। एडीसीपी के अनुसार इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में अगर किसी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button