नशेड़ी के पास से बरामद लाखों रुपये को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

लखनऊ। मलिहाबाद थाने की पुलिस सराहनीय कार्य करते हुये नशे में धुत पड़े व्यक्ति के पास से बरामद लाखों रुपये उसके परिजनों को सौंप दिये। जिस पर नशेड़ी के परिजनों ने पुलिस बेहतरीन कार्यप्रणाली पर सराहना करते शुभकामनायें दी।
मलिहाबाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार की दोपहर चौकी कसमण्डीप्रभारी कुलदीप सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक नशे में धुत होकर शराब की दुकान में बेहोश पड़ा है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुये चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुचं कर जब उसकी छानबीन की तो पास मिले बैग में करीब पांच लाख अस्सी हजार रुपए बरामद किये गये। यह देखकर पुलिस के होश उड़ गये।

पुलिस ने उसे उठाने की कोशिश कि लेकिन अत्याधिक नशे में होने के कारण वह कुछ बता नहीं सका। जिसके पास पुलिस ने उसे पास के कमरे में लेटा दिया। जब देर युवक को होश आया तो उसने अपने आप को सैथा थाना काकोरी निवासी लालू सिंह बताया।

उसने बताया कि उसका परिजनों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद घर से रुपये लेकर दूसरे प्रदेश में नौकरी के लिये जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने किठाई पारा थाना मलिहाबाद निवासी उसकी बुआ जनक दुलारी को मौके पर बुलाया। जिसने बताया कि लाल मेरा भतीजा है, मै इसकी बुआ लगती हू। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य सम्मानित व्यक्तियों की मौजूदगी में रुपयों से भरे बैग को जनक दुलारी को सौंप दिया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button