लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठी लड़की, गले लगाकर किया Kiss, देखें वीडियो

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के हजरतगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक देखा जा रहा है कि एक कपल चलती स्कूटी पर एक दूसरे को किस कर कर रहे है। लड़की युवक की गोद में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी है। मामले में युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को ढूढ़ने में कामयाब रही। लखनऊ पुलिस के अनुसार, युवक का नाम विकी शर्मा (23) है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 294 और 279 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहाँ देखें वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती युवक को किस करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह ने कहा था कि वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button