रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में लगेज स्कैनर की सुविधा प्रारम्भ

लखनऊ। चारबाग़ रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में लगेज स्कैनर की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। जिससे पार्सलों की चेकिंग में लगने वाले समय में बचत होगी। इसके साथ ही सुरक्षा में वृद्धि होगी।

यह भी पड़े-अशोक कुमार वर्मा बने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक

रेलवे का आधुनिकीकरण करने की दिशा में रेल प्रबंधक एस.एम.शर्मा के मार्गदर्शन में चारबाग़ रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में लगेज स्कैनर की सुविधा का प्रारम्भ की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी ने बताया की  इस सुविधा के समावेश से गाड़ियों पर पार्सल की लोडिंग के दौरान उनकी चेकिंग में लगने वाले समय में बचत होगी। वहीं दूसरी ओर पार्सलों की गहन चेकिंग भी की जा सकेगी।

यह भी पड़े-उत्तर रेलवे रेलगाडि़यों को पहले से तेज गति से दौड़ाएगा 

इस प्रक्रिया से रेलवे द्वारा पार्सलों को भलीभाँति चेक करते हुए किसी भी प्रकार के अवांछित एवं अनाधिकृत सामान की लोडिंग पर पूर्णतया अंकुश लगाते हुए केवल अधिकृत व्यापारिक सामग्री को ही लोड करने में सहायता मिलेगी। इस प्रकार यह लगेज स्कैनर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके अतिरिक्त यह प्रक्रिया रेलवे के माध्यम से व्यापार करने वाले व्यापारियों एवं रेलवे के बीच पारदर्शिता को स्थापित करेगी तथा व्यापारिक लेनदेन की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button