उतर रेलवे मण्डलीय चिकित्सालय में शीत कक्ष एवं मेडिसिन ओपीडी का उद्घाटन

 उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (NRWWO), अध्यक्षा, शिखा गंगल द्वारा उद्घाटन

लखनऊ| उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मण्डलीय चिकित्सालय में अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन शिखा गंगल द्वारा एक शीत कक्ष का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक जगतोष शुक्ला ने बताया की यह कक्ष इंजेक्शन, इंसुलिन, टीकों, आदि के उचित भंडारण के लिए (2 से 8 डिग्री) तापमान अत्यंत आवश्यक है| जिससे जीवन उपयोगी दवाइयों की प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके | इसी के साथ ही चिकित्सालय में ईलाज के लिए आये हुए मरीज एवं उनको परिजनों के बैठने की बेहतर सुविधा सहित एक नई मेडिसिन ओपीडी का उद्घाटन किया गया। इस सुविधा से बीमार रेलकर्मियो को और अधिक बेहतर ईलाज मिल सकेगा| इस ओपीडी में रिटायर्ड , कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर , आदि और फार्मेसी की भी सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ श्रीमती नीतू सपरा सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे |

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button