रेल एवं जलशक्ति राज्यमंत्री ने अयोध्या धाम जक्शन स्टेशन की व्यवस्थाओं को सराहा

लखनऊ। रेल एवं जलशक्ति राज्यमंत्री वी.सोमन्ना का अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर आगमन हुआ। स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक एस.एम.शर्मा ने अगवानी करके उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया की रेल राज्यमंत्री ने मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ नवनिर्मित अयोध्या धाम जं.स्टेशन का अवलोकन किया।अयोध्या के आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व का उल्लेख करते हुए इस स्टेशन की आधारभूत संरचना एवं यहां पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की।

यह भी पढ़े- उत्तर रेलवे ने किया कुम्भ मेला पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

इसके अतिरिक्त उन्होंने महाकुंभ के सफल एवं सुचारु आयोजन में भारतीय रेल की भूमिका का उल्लेख करते हुए रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संकल्पित और प्रतिबद्ध कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।


रेलराज्यमंत्री ने इस अवसर पर अवगत कराया कि भारतीय रेल का निरंतर चलायमान चक्र आधुनिक और सशक्त भारत की गाथा का यशोगान करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है तथा सभी रेलकर्मियों का यह परम कर्तव्य है कि वे सभी अपने निष्ठित प्रयासों से आमजन में रेल यात्रा के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने का कार्य करें तथा देश की चहुंमुखी उन्नति में अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें।

यह भी पढ़े- महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक,नीलिमा सिंह एवं लाल जी चौधरी सहित सभी विभागों के शाखाध्यक्ष अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button