महाकुंभ के अंतिम चरण में 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम

लखनऊ। महाकुंभ-2025 मेला के अंतिम चरण के अंतर्गत 15, 16 व 17 फरवरी (क्रमशः शनिवार, रविवार, सोमवार) के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत 2250 अतिरिक्त बसों का परिवहन निगम संचालन करेगा।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह ने बताया कि अमृत स्नान के अतिरिक्त शनिवार एवं रविवार के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुम्भ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधायें मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था परिवहन निगम द्वारा की जा रही है।
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि प्रयागराज के विभिन्न अस्थाई बस स्टेशनों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारण किया जाए, जिससे कि बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्हांेने निर्देश दिये कि अवकाश के दिनों में बसों के सफल संचालन की कार्ययोजना बनाये एवं संचालन कराये। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किये हैं कि महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक सभी प्रबंध सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button