कलयुगी बेटे ने की माता पिता की हत्या

लखनऊ। नशे में धुत होकर घर आए बेटे का किसी बात को लेकर माता-पिता से विवाद हो गया। उसने गुस्से मे आकर माता-पिता पर भारी वस्तु से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव में शनिवार की रात आरोपी विश्वमेष उर्फ लाला शराब के नशे में घर आया। किसी बात को लेकर अपने माता पिता से झगड़ने लगा। बात बढ़ी तो सिरफिरे ने पिता जगदीश (70) एवं मां शिवप्यारी (68) के सिर पर बारी-बारी से हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए।

दंपति लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। दोनों की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button