पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

लखनऊ। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की बदमाशों के साथ थाना मुंडाली मेरठ क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेन्द्र निवासी आसौंदा सिवान थाना आसौंदा जिला झज्झर हरियाणा के रूप में हुई है। जिस पर गाजियाबाद से थाना टीला मोड़ के 2023 के हत्या के केस में वांछित होने पर एक लाख का ईनाम घोषित था।

जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में एक डबल मर्डर कर रखा था जिसमे उसको आजीवन कारावास हो गया था । इसी मुकदमे में 2023 में पैरोल पर आया था। जो पैरोल जम्प करके फरार हो गया था और सुपारी लेकर थाना तिलामोड़ ग़ाज़ियाबाद में कई गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमे 2023 से फरार चल रहा था। जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button