पड़ाव घर पर कूड़ा डालने पर विकासनगर मिनी स्टेडियम चौकी प्रभारी और सिपाही ने की मारपीट

नगर निगम,लखनऊ,विकासनगर मिनी स्टेडियम चौकी प्रभारी और सिपाही पर मारपीट का आरोप
लखनऊ। नगर निगम सफाई कर्मचारी ने पड़ाव घर पर कूड़ा डालने पर विकासनगर मिनी स्टेडियम चौकी प्रभारी और सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया। नगर निगम के कर्मचारियों ने चौकी का घेराव किया।
कुनाल बाल्मीकि निवासी लवकुश नगर इंद्रानगर नगर निगम के ज़ोन-7 के वार्ड संख्या शंकरपुरवा तृतीय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार समय लगभग 12:30 बजे दोपहर मिनी स्टेडियम स्थित पड़ाव’ घर पर सफाई उपरान्त कुरा गिराने गया था। जैसे ही ठेलिया से कूड़ा गिराकर जा रहा था उसी समय विनीत उर्फ मोंटी यादव पड़ाव घर पर आकर कूड़ा वापस उठाने को कहा।
मना करने पर पीड़ित को पकड़कर चौकी के अंदर ले गये, वहाँ पर मौजूद चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी,प्रवीण व विनीत उर्फ मोंटी यादव ने कमर के नीचे प्लास्टिक के डंडे से बहुत मारकर मोबाइल भी तोड़ दिया।जिससे पीड़ित को गंभीर चोटे आयी है व हाथ का अंगूठा भी बहुत ज्यादा सूज गया है।
पीड़ित ने  घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को फोन करके बताया। मौके पर नगर निगम के जोनल अधिकारी आकाश कुमार विजेता द्विवेदी सफाई इंस्पेक्टर और क्षेत्रीय पार्षद उमेश सहनवाल पहुच गएऔर चौकी का घेराव किया।
 एसीपी नार्थ और थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित की तहरीर पर जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button