उद्यमी समस्या एवं समाधान को लेकर सीजीएसटी विभाग की निवारण बैठक संपन्न 

लखनऊ। उद्यमियों  की समस्याओं और उनके निवारण को लेकर केंद्रीय माल और सेवाकर प्रधान आयुक्त के निर्देशन में एक बैठक का आयोजन अप्रत्यक्ष कर भवन में किया गया। जिसमें  उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया गया।
कुल प्रकाश सिंह, प्रधान आयुक्त,केंद्रीय माल और सेवाकर (सीजीएसटी) की अध्यक्षता में अप्रत्यक्ष कर भवन विभूति खण्ड,गोमती नगर स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) जगत के उद्यमियों के साथ एक “उद्यमी समस्या एवं समाधान निवारण बैठक” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिनका निराकरण केंद्रीय माल और सेवाकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों द्वारा किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button