एमएससी (फूड साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी) परास्नातक पाठ्यक्रम में दस जून तक करा सकते है पंजीकरण

लखनऊ। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार ने बताया कि राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान तथा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी कैम्पस में संचालित एमएससी (फूड साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी) परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि पांच जून (बिना विलम्ब शुल्क) है। जबकि 07 जून से 10 जून तक (विलम्ब शुल्क सहित) निर्धारित की गयी है।

इन पाठ्यक्रमो में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी०एससी० जीव विज्ञान/गणित / सूक्ष्म जीव विज्ञान/जैव रसायन/कृषि/डेरी टैक्नोलॉजी/फूड साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी / बी०एससी० होम साइंस /बी०एससी० फूड टेक/बी०टेक फूड टेक एवं समकक्ष विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। विस्तृत विवरण की जानकारी बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button