मदरसे से भागे बहराच के दो बच्चे, वजीरगंज पुलिस ने परिवार को सौंपा

लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बहराइच से लखनऊ भागे दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया। ये बच्चे मदरसे में पढ़ाई से परेशान होकर लखनऊ पहुंचे थे और कैसरबाग बस स्टेशन के पास घूमते हुए मिले।

बच्चों ने पुलिस से बातचीत में बताया कि वे मदरसे में नहीं, बल्कि स्कूल में पढ़ना चाहते हैं। उनकी यह बात सुनकर वजीरगंज पुलिस ने तत्काल उनके परिवार से संपर्क किया और उन्हें घटनास्थल पर बुलाया।

पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की और परिवार वालों को सूचित किया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्चों को सकुशल उनके घर सौंप दिया। बच्चों के परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

वजीरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। समय रहते की गई पुलिस की कार्रवाई से यह बच्चे सुरक्षित अपने घर लौट पाए।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button