ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला समेत पांच मवेशियों की मौत

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। कलंदरखेड़ा गांव में सोमवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला समेत पांच मवेशियों की मौत हो गयी। जब बुजुर्ग महिला मवेशियों को चराने के लिये रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार में आयी हावड़ा मेल ट्रेन की चपेट में आकार महिला समेत पांच मवेशियों की मौत हो गयी‌।
परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
कलंदरखेड़ा गांव निवासी रामू ने बताया उनकी मां कमला देवी(58) सोमवार की शाम चार बजे के करीब एक गाय व तीन भैसों समेत बछड़े को चराने के लिये घर से लेकर निकली थी,मवेशियों समेत रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक से रायबरेली की तरफ से आयी हावड़ा मेल ट्रेन को देखकर कमला देवी मवेशियों को बचाने के लिये ट्रैक से हटाने लगी,तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग कमलादेवी समेत पांचों मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों समेत परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया।ग्रामीणो से सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मृतका के परिवार में  रामू, प्रेमू, रिकूं और छोटू समेत चार बेटे व एक विवाहिता बेटी सरिता है,जब कि पति राम नारायण की एक साल पहले कोरोना महामारी की चपेट में आकर मौत हो गयी थी। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज अखिलेश मिश्रा ने बताया बुजुर्ग महिला मवेशियों को चराने के लिये रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ ले जा रही थी, तभी अचानक से आयी ट्रेन की चपेट में आकर उपरोक्त महिला समेत एक गाय, तीन भैस और एक बछड़े की मौत हो गयी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button