विवादित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर रखा दो मिनट का मौन

रामनाथ रावत

सीतापुर। बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के बिलौटी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता भरत भूषण तिवारी (भरत तिवारी) की याद में सिधौली स्थित शहीद स्मारक स्थल पर उद्देश निगम के नेतृत्व में रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि सामाजिक न्याय, प्रशासनिक लापरवाही और बाढ़ पीड़ितों के हक के लिए प्रखरता से आवाज उठाने वाले भरत भूषण तिवारी (उम्र लगभग 28-30 वर्ष) की बीते 17 जून 2026 की सुबह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी (बिलौटी) गांव में एक विवादित पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।
पुलिस ने उन पर अवैध पिस्टल के साथ फायरिंग करने और पुलिस बल पर हमला करने का आरोप लगाया।परिजनों के दावे: ग्रामीणों और परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि भरत तिवारी ने अपना हथियार (पिस्टल) फेंक दिया था और सरेंडर कर दिया था। आरोप है कि समर्पण के बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौजूद सभी लोगों ने भरत भूषण तिवारी के सामाजिक योगदान को याद किया और उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से कैंडिल (मोमबत्ती) जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में पीयूष शुक्ला, मन्नू लाल तिवारी, मनीष पांडेय, नंद किशोर मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, टिंकज शुक्ला, धीरज मिश्र, मो० जावेद, मो० जुनेद, हरीश शुक्ला, रमेश रावत, आशीष पांडेय, मोहित श्रीवास्तव, नवनीत मिश्र, आरुष मिश्र, गुड्डू रावत, अनुराग मिश्रा, कमल रस्तोगी, उमेश बाजपेई, वीरेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।
Back to top button