
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर रमेश चंद्र के दिशा निर्देशन में ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लिनिक पर विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे महेश गुप्ता ने बताया की इस वर्ष की थीम *”जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें”* पर आधारित यह सप्ताह शिशुओं के स्वास्थ्य, सही पोषण और स्तनपान के प्रति माताओं एवं परिवारों में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान महिलाओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी द्वारा पॉलीक्लिनिक पर महिला रोगियों एवं महिला कर्मचारियों को स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक करने हेतु जानकारी दी गयी।





