विधानसभा में शोर-शराबे के बीच मंत्री ए. के. शर्मा ने पूरी की विधायी प्रक्रिया

सनातन और श्रीराम के सम्मान पर सरकार अडिग, विपक्ष पर मंत्री ए. के. शर्मा का तीखा प्रहार

लखनऊ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

सदन में विपक्ष द्वारा किए गए विरोध और शोर-शराबे के बीच भी उन्होंने पूरी गंभीरता, संयम और दृढ़ता के साथ अपनी विधायी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

सदन स्थगित होने के बाद विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री श्री शर्मा ने दो-टूक शब्दों में कहा कि “जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाने का इतिहास रखते हैं और जिन्होंने श्रीराम मंदिर को वर्षों तक टूटी हुई अवस्था में देखा, ऐसे लोगों को श्रीराम और सनातन पर आस्था रखने वाली सरकार पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और जनभावनाओं के साथ कार्य कर रही है और विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा विपक्ष के निराधार आरोपों से विचलित होने वाली नहीं है।

विधानसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे और व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयासों के बावजूद मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए अपनी विधायी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया।

Back to top button