
रिपोर्ट – सिद्धार्थ जैन
जयपुर। बेटर हाफ्स क्लब की ओर से दुलार फाउंडेशन के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।
मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और फूड बॉक्स का वितरण किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए टैटू आर्टिस्ट और मैजिशियन को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपनी कला से बच्चों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही बच्चों को आइसक्रीम खिलाई गई तथा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी सामग्री और पानी की बोतलें भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन बेटर हाफ्स क्लब की संस्थापक आयुषी गोधा और कृति जैन ने क्लब के सदस्यों के सहयोग से किया। क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों के लिए इस दिन को खास और यादगार बनाने में योगदान दिया।
बेटर हाफ्स क्लब की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का उदाहरण बनी। आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।





