उद्यान भवन में आम ब्रिकी केन्द्र का उद्घाटन

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के उद्यान खाद्य प्रसंस्करण निदेशक डॉ0 आर0 के0 तोमर ने आज सप्रू मार्ग उद्यान भवन में  आम ब्रिकी केन्द्र का उदघाटन किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि इस तरह किसान सीधे बागों से अपने आमों को लेकर इस तरह की जगहों पर आएगा आम बेचने और ना ही कोई कमीशन एजेंट है, पूरी बिक्री का पैसा किसानों के पास जाएगा। इससे किसानों की आमदनी तो बढ़ेगी ही साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
डॉ0 तोमर ने कहा कि  इस कार्यक्रम को कराने का एक और उद्देश्य भी है कि किसान अपने उत्पाद को लेकर शहरों की मार्केट में आए और अपने बेचने के तरीके में बदलाव करे इसी तरीके को आत्मनिर्भर भारत का नाम दिया गया है। यह आम उत्पादक एवं बागवानी समिति मलिहाबाद पिछले 6 वर्षों से किसानों के साथ मिलकर वैज्ञानिकों के द्वारा बताए हुए दिशा निर्देशों पर चलकर उनके उत्पादों को अच्छी क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने का काम किसानों के साथ कर रही है और समिति का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और उनकी आय को दोगुना किया जा सके। उन्होंने कहा कि वैसे तो आम हर जगह और हर जिले में मिलता है लेकिन मलिहाबाद की दशहरी कुछ खास बात ही अलग है। इस दशहरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है
इस अवसर उद्यान विभाग के अधिकारी आम उत्पादक एवं बागवानी समिति मलिहाबाद के महा सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह सहित आम उत्पादक किसान उपस्थित थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button